इस समय खाएं फल, सेहत को लग जाएंगे चार-चांद


By Farhan Khan24, Feb 2025 06:00 AMjagran.com

पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं फल

फल सेहत के लिए रामबाण माने जाते हैं। फलों से हमें काफी न्यूट्रिशंस मिलता है। तमाम फलों में भरपूर मात्रा में विटामिन, खनिज, एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर पाए जाते हैं।

फल खाने का बेस्ट टाइम

आज हम आपको बताएंगे कि किस टाइम फल खाने से आपकी सेहत में चार चांद लग सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें। ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

खाली पेट खाएं फल

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप फलों का सबसे ज्यादा फायदा हासिल करना चाहते हैं, तो इसके लिए खाली पेट ही फल खाना चाहिए।

खाली पेट फल खाने के फायदे

खाली पेट फल खाने से आपको आवश्यक खनिज, विटामिन और दूसरे फायदेमंद कंपाउंड्स प्राप्त होते हैं। इससे आपकी हेल्थ काफी अच्छी रहती है।

भोजन के बीच में भी खा सकते हैं फल

आप भोजन के बीच में भी फल खा सकते हैं क्योंकि यह ऐसा टाइम होता है, जिससे आपका भोजन आसानी से पच जाता है और किसी तरह की परेशानी भी नहीं होती।

रात में फल खाने के नुकसान

रात में कभी फल नहीं खाना चाहिए क्योंकि यह आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है और इससे आपको रात में सोने में परेशानी हो सकती है।

पाचन पर पड़ सकता है असर

सोने में परेशानी होने के साथ-साथ आपके पाचन पर भी असर पड़ सकता है। अगर आप फिर भी फल खाना चाहते हैं, तो इसके लिए डिनर से एक या दो घंटे पहले ही खाएं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com