डबल चिन को बनाएं अट्रैक्टिव, ट्राई करें Vidya Balan के हेयर स्टाइल


By Akshara Verma22, Feb 2025 10:00 PMjagran.com

Vidya के स्टाइलिश हेयर स्टाइल

काफी लड़कियों के डबल चिन होती है, जिससे वह बालों में स्टाइल बनाने से पहले कई बार सोच में पड़ जाती हैं। आज हम डबल चिन वाली लकड़ियों के लिए Vidya Balan के हेयर स्टाइल लेकर आए हैं। आइए देखते हैं।

स्ट्रेट हेयर स्टाइल

डबल चिन वाली लड़कियां एक्ट्रेस के इस स्ट्रेट हेयर स्टाइल को बना सकती हैं। साथ ही, यह इंडो वेस्टर्न ड्रेस के साथ बेहद खुबसुरत लगेगा। छोटे बालों वाली लड़कियों के लिए यह हेयर स्टाइल बेहद लाभदायक है।

ट्विस्टेड ब्रेड

एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ इस हेयर स्टाइल को कैरी किया हुआ है, इस ट्विस्टेड ब्रेड ने आउटफिट को अट्रैक्टिव बना दिया है। महिलाएं सूट के साथ इस खूबसूरत हेयर स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं।

हाफ-टाई हेयर स्टाइल

आज के टाइम में हाफ-टाई हेयरस्टाइल फेमस है। यह स्टाइल लंबे और छोटे दोनों लेंथ के बालों पर बहुत शानदार लगता है। आप इस लुक को साड़ी पर ट्राई कर सकती हैं।

लाइट कर्ली हेयर स्टाइल

एक्ट्रेस के बालों में कर्ली हेयर सुंदर लगते हैं। यह लुक बेहद कूल और ट्रेंडी है, जिसे आप पार्टी से लेकर ऑफिस में क्लासी ड्रेस के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

क्लासी हेयर

जिन लड़कियों को खुले बाल रखना पसंद है, उनके लिए यह सिंपल हेयर स्टाइल एकदम परफेक्ट है। यह आपकी ड्रेस को स्टाइलिश लुक देता है।

पार्टीशन हेयर

यह लुक हर ओकेजन के लिए एकदम परफेक्ट है। एक्ट्रेस के इस पार्टीशन हेयर स्टाइल को आप हैवी साड़ी या नॉर्मल ड्रेस के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

आप भी Vidya Balan के इन हेयर स्टाइल को जरूर ट्राई करें। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@balanvidya)