लिपस्टिक लुक को कंप्लीट करने का काम करती है। महिलाएं लिपस्टिक का चुनाव बड़े ही सोच-समझ कर करती हैं। लिपस्टिक हमारे लोवर ऑल लुक को बदल देती है।
लाल रंग की साड़ी पहनना हम सभी को पसंद होती है, लेकिन इसमें लुक तभी अच्छा लगता है, जब आप इसके साथ सही कलर की लिपस्टिक शेड्स को लगाती हैं। इसलिए आज हम आपको रेड साड़ी के लिए लिपस्टिक शेड्स के बारे में बताएं, जिन्हें अप्लाई करके खूबसूरत लगेंगी।
आप रेड कलर की साड़ी के साथ ब्राउन कलर की लिपस्टिक शेड को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आएंगी।
अगर आप रेड साड़ी के साथ मैचिंग कलर की रेड लिपस्टिक लगाती हैं, तो काफी सुंदर लगेंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे पूरे लुक में एक ग्रेस ऐड होता है।
लाल रंग की साड़ी के साथ न्यूड लिपस्टिक शेड भी चुन सकती हैं। इस तरह की लिपस्टिक शेड्स लगाने के बाद हर कोई आपके आउटफिट लुक की तारीफ करेगा।
अगर आप थोड़ा डार्क और बोल्ड लुक चाहती हैं, तो वाइन प्लम लिपस्टिक अप्लाई करें। यह कलर आपके लुक को और भी ज्यादा शानदार बना देगा।
शादी या फंक्शन में रेड साड़ी पहन रही हैं, तो ब्राइट टोमेटो रेड लिपस्टिक चुन सकती हैं। यह आपके चेहरे को एक फ्रेश और यंग लुक देगा।
इसी तरह की तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram & Canva