जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेना हो सकता है खतरनाक, जानिए


By Farhan Khan22, Jun 2023 10:00 AMjagran.com

प्रोटीन

प्रोटीन हमारी डाइट का अहम हिस्सा है जो हमारी बॉडी के विकास और मजबूती के लिए अहम माना जाता है।

बेहद उपयोगी

प्रोटीन हमारी हड्डियों, मांसपेशियों और त्वचा के निर्माण के लिए बेहद उपयोगी है।

वजन अनुसार प्रोटीन

ऐसा माना जाता है कि इंसान को अपने शारीरिक वजन के अनुसार प्रोटीन लेना चाहिए।

ये लक्षण

जो लोग प्रोटीन जरूरत से ज्यादा प्रोटीन का सेवन करते हैं उनके शरीर पर ये लक्षण दिख सकते हैं।

बदबू

ज्यादा प्रोटीन का सेवन सांस की बदबू का कारण बन सकता है, जिसकी गंध ब्रश करने पर भी नहीं जाती।

बॉडी में असंतुलन

ज्यादा प्रोटीन का सेवन शरीर में असंतुलन पैदा करता है। पहले तो ये बॉडी पीएच को बिगाड़ता है। दूसरा ये एल्ब्यूमिन्यूरिया और इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन का कारण बनता है।

वजन

अत्यधिक मात्रा में प्रोटीन आपकी आंत पर भी असर डाल सकता है, जिससे वजन घटने की जगह अनावश्यक ही आपका वजन बढ़ सकता है।

स्ट्रेस

प्रोटीन का अधिक सेवन आपके शरीर को थका सकता है। क्योंकि यह आपकी किडनी, लिवर और बोन्स पर जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस डालता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com