इन लोगों को अमरूद खाते वक्त बरतनी चाहिए सावधानी


By Mahak Singh16, Nov 2022 07:19 PMjagran.com

अमरूद

सर्दियों के मौसम में आने वाला अमरूद स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर, कैलोरी में कम और फाइबर से भरपूर होता है।

फायदेमंद

अमरूद को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है लेकिन फिर भी इसका सेवन कुछ लोगों को भारी पड़ता है।

पोषक तत्वों से भरपूर

अमरूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन-सी और पोटैशियम से भरपूर होता है, एक अमरूद में 112 कैलोरी और 23 ग्राम कार्ब्स होते हैं।

पेट से जुड़ी समस्या

अमरूद खाने के बाद कई लोगों के पेट में तेज दर्द होता है ऐसे में आप इसके बीज निकाल कर खा सकते हैं लेकिन फिर भी दर्द बना रहता है तो अमरूद खाने से परहेज करें।

इरिटेबल बाउल सिंड्रोम

बहुत अधिक अमरूद खाने से आपका पाचन तंत्र खराब हो सकता है, विशेष तौर पर अगर आप इरिटेबल बाउल सिंड्रोम से जूझ रहे हैं।

पेट फूलने की समस्या

अमरूद विटामिन-सी और फ्रक्टोज से भरपूर होता है, शरीर में इनमें से किसी की भी मात्रा बढ़ने से आपका पेट फूलने लगेगा।

डायबिटीज

अमरूद में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिसकी वजह से यह फल डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए अच्छा साबित होता है, अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है।