चेहरे का कालापन दूर करने के लिए ऐसे लगाएं टमाटर


By Farhan Khan30, Sep 2024 07:00 AMjagran.com

चेहरा काला नजर आना

अक्सर धूप में निकलने की वजह से चेहरा काला नजर आने लगता है। ऐसे में टमाटर किसी रामबाण से कम नहीं माना जा सकता।

पोषक तत्वों भरपूर टमाटर

टमाटर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-फंगल तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा की समस्याओं को दूर करते हैं।

ऐसे लगाए टमाटर

अगर आप भी चेहरे के कालेपन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो इस तरह से टमाटर लगा सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।  

टमाटर और एलोवेरा

आप टमाटर और एलोवेरा से बना फेस पैक लगाएं। चेहरे पर मौजूद जिद्दी दाग भी इससे दूर हो सकते हैं। इस पैक को लगाने से स्किन सॉफ्ट और सुंदर बनेगी।

टमाटर और शहद

आप टमाटर और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे दाग-धब्बों और कालेपन की समस्या दूर हो जाएगी।

फेस पैक चेहरे पर लगाएं

इस पैक को बनाने के लिए टमाटर के पल्प में शहद को मिलाकर फेस पर अप्लाई करें। 15-20 मिनट तक ऐसे ही रखें और फिर नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें।

हफ्ते में कम से कम 2 बार लगाएं

इससे टैनिंग रिलीज हो जाएगी। सूजन और ड्राईनेस भी कम हो जाएगी। आप इसे हफ्ते में कम से कम 2 बार जरूर लगाएं।

चेहरे का कालापन दूर करने के लिए आप टमाटर से बने ये फेस पैक जरूर लगाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com