जांघों पर लटकती चर्बी फिगर को खराब करती है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि एक्सरसाइज कर इसकी चर्बी को कम किया जाए।
आज हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जिसे करते हुए आप जांघों की चर्बी कम कर सकते हैं। आइए इसके बारे में जानें।
आप एयर साइकिलिंग कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने दोनों पैर 45 डिग्री पर ले जाएं।
इसके बाद 60 डिग्री के एंगल पर ले जाकर हवा में साइकिलिंग करनी है। 10 बार इस एक्सरसाइज को दोहराएं।
स्टेप-अप एक्सरसाइज जांघों पर लटकती चर्बी को कम करने में कारगर मानी जाती है। इसे आप ऊंचे फुटपाथ या सीढ़ियों पर कर सकते हैं।
रस्सी कूदने से भी जांघों की चर्बी को कम किया जा सकता है। यह एक्सरसाइज आपके एब्स भी बना सकती है। आपको रोज रस्सी कूदना चाहिए।
जांघों पर लटकती चर्बी को कम करने के लिए इन एक्सरसाइज के अलावा बर्पीज, लंजेस और बॉक्स जंप जैसी एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com