रोजाना चेहरे पर चंदन लगाने से क्या होता है?


By Akanksha Jain30, Sep 2024 09:00 AMjagran.com

चेहरे पर चंदन लगाने के फायदे

 चंदन दुनिया की सबसे महंगी लकड़ियों में से एक है। चंदन का इस्तेमाल धार्मिक कार्यों के अलावा त्वचा को सुधारने के काम भी आती है। 

स्किन के लिए है फायदेमंद

चंदन में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो स्किन प्रॉब्लम की छुट्टी करते हैं। अगर आपकी स्किन में भी ये परेशानियां हैं तो आप चंदन का लेप चेहरे पर लगा सकते हैं।

कील-मुंहासे होते हैं दूर

अगर आपके चेहरे पर कील-मुंहासे हैं और आप इन्हें जल्द से जल्द हटाना चाहते हैं तो चंदन का लेप लगाएं। चंदन स्किन को अंदर से ठंडक देती है और कील-मुंहासे दूर होते हैं।

स्किन पिगमेंटेशन होती है दूर

धूप में बाहर जाने से कई बार स्किन डैमेज होने लगती है और स्किन पर दाग-धब्बे पड़ने लगते हैं। चंदन को चेहरे पर लगाने से स्किन पिगमेंटेशन भी दूर होती है।

टैनिंग होती है दूर

अगर आपके शरीर में टैनिंग हो गई है तो भी आप चंदन को लगा सकते हैं। चंदन को लगाने से टैनिंग भी दूर होती है।

स्किन पर आता है ग्लो

चंदन के पेस्ट को चेहरे पर लगाने से स्किन ग्लो करती है। अगर आपकी स्किन डल होते जा रही है तो आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

स्किन रहती है हाइड्रेट

इसके अलावा चंदन आपकी स्किन को हाइड्रेट रखती है और सॉफ्ट बनाती है। अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए इसका इस्तेमाल करें।

कैसे बनाएं फेस पैक

चंदन को आप कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। चंदन पाउडर में गुलाब जल और शहद मिलाकर फेस पैक बनाएं और इसे चेहरे पर लगा लें।

इसी तरह की खबरों को पढ़ते रहने के लिए फॉलो करें Jagran.com को