50 प्लस गर्मियों में Tisca Chopra जैसी साड़ियों में दिखें मॉडर्न


By Shradha Upadhyay21, May 2024 12:46 PMjagran.com

शानदार दिग्गज अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा

टिस्का चोपड़ा टीवी फिल्मों और सीरीज की शानदार और दिग्गज अभिनेत्री हैं। जो कि कई बेहतरीन फिल्मों और सीरीज में अपने अभिनय से फैंस का दिल जीत चुकी हैं।

हॉटनेस का जलवा

50 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस की हॉटनेस का जलवा कम नहीं हो रहा है। टिस्का आज भी अपने ग्लैमरस लुक्स से यंग अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं।

टिस्का स्टाइलिश फैशन सेंस

टिस्का चोपड़ा का उम्र के इस पड़ाव में भी ड्रेसिंग सेंस काफी स्टाइलिश होता है। डीवा इंडियन से लेकर वेस्टर्न हर लुक में कयामत ढाती हैं।

टिस्का चोपड़ा समर साड़ी लुक्स

आज हम आपको अभिनेत्री के यूनिक समर साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप ऑफिस से लेकर किसी फंक्शन हर जगह पहन सकती हैं।

ऑर्गेंजा साड़ी लुक

समर में ऑर्गेंजा साड़ियां काफी कूल लुक देती हैं। एक्ट्रेस ऑरेंज कलर की एम्ब्रॉयडरी वाली ऑर्गेंजा साड़ी फुल स्लीव्स ब्लाउज में खूबसूरत लग रही हैं।

प्रिंटेड साड़ी लुक

ऑफिस में आप ने यदि टिस्का जैसी प्रिंटेड साड़ी पफ स्लीव्स ब्लाउज कैरी कर लिया। तो हर कोई आपकी तारीफ करेगा।

सिल्क बॉर्डर साड़ी

यदि आप गर्मियों में किसी फंक्शन में शामिल होने जा रही हैं। तो ब्लैक कलर की बॉर्डर सिल्क साड़ी आपके लुक में चार चांद लगा देगी।

कॉटन साड़ी लुक

कॉटन फैब्रिक समर सीजन के लिए सबसे बेस्ट रहता है। टिस्का चोपड़ा का व्हाइट कॉटन साड़ी कट स्लीव्स ब्लाउज लुक ऑफिस के लिए परफेक्ट है।

ऐसे ही डिफरेंट समर साड़ी डिजाइन के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ