50 की उम्र में भी दिखेंगी कमाल, पहनें Bhagyashree जैसी साड़ियां


By Akanksha Jain26, May 2024 09:30 PMjagran.com

सलमान खान की एक्ट्रेस

सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री को आज हर कोई जानता है। इस फिल्म में सलमान और भाग्यश्री की जोड़ी को लोगों ने बहुत पसंद किया है।

शानदार एक्ट्रेस हैं भाग्यश्री

भाग्यश्री ने हिंदी फिल्मों के अलावा कन्नड़, तेलुगु, बंगाली, भोजपुरी और मराठी फिल्मों में भी काम किया है। एक्ट्रेस ने हर जगह अपनी अलग पहचान बनाई है।

50 प्लस हैं भाग्यश्री

भाग्यश्री की उम्र 50 प्लस है लेकिन आज भी वो बहुत फिट हैं। अगर आप भाग्यश्री की फैन हैं तो आप एक्ट्रेस से फैशन टिप्स ले सकती हैं।

भाग्यश्री के साड़ी लुक्स

आज हम आपको भाग्यश्री के शानदार साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिससे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं और लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं।

सेक्विन साड़ी लुक

अगर आप किसी पार्टी में जा रहीं हैं तो आप भाग्यश्री की तरह ही सेक्विन साड़ी कैरी कर सकती हैं। फिलहाल सेक्विन आउटफिट्स काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं।

रफल साड़ी डिजाइन

आप भाग्यश्री की तरह रफल साड़ी भी कैरी कर सकती हैं। रफल साड़ी आपके लुक को यंग और क्लासी बना देगी।

फ्लावर प्रिंटेड साड़ी लुक

अगर आप अपने समर लुक को स्टाइलिश और कूल बनाना चाहती हैं तो आप इस तरह के फ्लावर प्रिंटेड साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं।

प्लेन ब्लैक साड़ी डिजाइन

अगर आपको ब्लैक कलर के आउटफिट्स पसंद हैं तो आप भाग्यश्री की तरह ही ब्लैक साड़ी कैरी कर सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ