इन उपायों से गुरु होंगे मजबूत, होगी धन प्राप्ति


By Amrendra Kumar Yadav04, Dec 2023 05:00 PMjagran.com

ग्रहों का विशेष महत्व

व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों का विशेष महत्व है। ग्रहों का असर कुंडली पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से पड़ता है।

प्रेम, सुख-समृद्धि से गुरु ग्रह का संबंध गुरु गुग्रह का संबंध

प्रेम, सुख-समृद्धि और वैभव से होता है। गुरु के कमजोर होने से व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इन उपायों से करें मजबूत

ऐसे में गुरु को मजबूत करने के लिए इन ज्योतिष उपाय को अपना सकते हैं। ये उपाय गुरु की स्थिति को मजबूत करते हैं।

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा

गुरु की स्थिति को मजबूत करने के लिए गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए, इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

पीली वस्तुओं का करें दान

भगवान विष्णु को पीला रंग बेहद प्रिय है, इसलिए गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करें और पीली रंग की वस्तुओं का दान करें।

पानी में हल्दी मिलाकर नहाएं

अगर कुंडली में गुरु का प्रभाव कम हो रहा है तो गुरुवार के दिन पानी में हल्दी मिलाकर स्नान करें, इससे गुरु की स्थिति मजबूत होती है।

विष्णु सहस्त्रनाम का करें पाठ

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें और फिर विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों को आशीर्वाद देते है।

ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः का करें पाठ

इस दिन ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः का पाठ करें, इस मंत्र का जाप 108 बार करें, इससे कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM