वास्तु शास्त्र में जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाने के नियम बताए गए हैं। इनके नियमों को ध्यान न देने पर वास्तु दोष उत्पन्न होता है।
वास्तु दोष से घर में नेगेटिव एनर्जी आती है और इससे कलह उत्पन्न होती है।
इससे बचने के लिए वास्तु में कुछ उपाय बताए गए हैं। इन उपायों से वास्तु दोष को दूर किया जा सकता है।
घर की दीवारों पर माता लक्ष्मी की तस्वीर लगाएं। ध्यान रहे माता लक्ष्मी की कमल पर विराजमान तस्वीर ही लगाएं, इससे वास्तु दोष दूर होते हैं।
घर को नजर से बचाने के लिए घर के मुख्य द्वार पर काले घोड़े की नाल लगाएं। इसकी नाल का मुख नीचे की ओर होना चाहिए।
घर में रसोईघर बनाते समय इसकी दिशा का विशेष ध्यान रखें, इसे ईशान कोण में बनाना चाहिए। इससे धन का प्रवाह बना रहता है।
घर में बने हॉल को हमेशा खाली रखें। यहां पर अधिक सामान रखने से सकारात्मक ऊर्जा बाधित होती है।
घर के मुखिया को रोज भगवान शिव व चंद्र देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति का वास होता है।
वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com