लोग अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए मंत्रों का जाप करते हैं। ऐसा करने से कई कामों में सफलता भी मिलती है। आइए जानते हैं कि मनोकामना की पूर्ति के लिए गणेश जी के किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?
भगवान गणेश जी की पूजा करते समय उनके मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे आपको खुशियां प्राप्त होगी।
गणेश जी के ‘ॐ गं गणपतये सर्व कार्य सिद्धि कुरु कुरु स्वाहा’ मंत्रों का जाप करने से कार्य में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं।
अगर अपने मनपंसद की सफलता पाने चाहते हैं तो गणेश के ‘ॐ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात्’ इन मंत्रों का जाप करें।
आर्थिक संकट से छुटकारा पाने के लिए भगवान गणेश के 'ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा।' मंत्रों का जाप कर सकते हैं।
दुर्वा चढ़ाकर गणेश जी के 'इदं दुर्वादलं ऊं गं गणपतये नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे सुख की प्राप्ति होती है।
गणेश जी के ‘ऊं ह्रीं ग्रीं ह्रीं’ इस मंत्र का जाप करने से धन की प्राप्ति होती है। इसके अलावा घर में समृद्धि आती है।
भगवान गणेश की पूजा बुधवार को करना उत्तम माना जाता है। यह दिन गणेश जी का दिन होता है।
आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ