फेवरेट स्वेटर पर आ गए हैं रोएं? घर बैठे मिनटों में हटाएं


By Priyam Kumari06, Jan 2025 04:22 PMjagran.com

ऊनी स्वेटर पर रोएं

सर्दियों में ठंड से बचने के लिए हम ऊनी स्वेटर, शॉल और जैकेट्स पहनते हैं। लेकिन अगर इनका रखरखाव सही तरीके से नहीं किया जाता है, तो ऊनी कपड़ों पर रोएं निकल आते हैं।

रोएं हटाने के लिए टिप्स

अक्सर कई लोग स्वेटर पहनकर सो जाते हैं, जिसके कारण ऊनी कपड़ों पर रोएं आने के चांस काफी बढ़ जाते हैं। अगर आपके भी किसी फेवरेट स्वेटर में रोएं आने लगे हैं, तो आज हम आपको इन्हें हटाने के लिए कुछ आसान टिप्स बताएंगे, जिन्हें घर बैठे ट्राई करके स्वेटर के लुक को ठीक कर सकते हैं।  

कंघी का करें इस्तेमाल

क्या आप जानते हैं कंघी से भी ऊनी कपड़ों के रोएं हटाए जा सकते हैं। इसके लिए आप एक बारीक दांतों वाली कंघी लें और जहां-जहां स्वेटर हैं, वहां कंघी करें।

टेप करें ट्राई

टेप के इस्तेमाल से स्वेटर, जींस या ऊनी के अन्य कपड़ों के भी रोएं हटा सकते हैं। आप कपड़े पर टेप को चिपका दें और फिर तेजी से इसे हटा दें। ऐसा करने से रोएं बाहर आ जाते हैं।

रेजर का करें उपयोग

आप ऊनी कपड़ों से रोएं हटाने के लिए रेजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बहुत आसान तरीका है। रोएं पर रेजर चलाते वक्त कपड़े का ध्यान रखें।

सफेद सिरका करें यूज

कपड़ो से रोएं हटाने के लिए सफेद सिरका एक असरदार उपाय है। सिरके के पानी में रोएं वाले कपड़े को डाल दें और थोड़ी देर बाद उसे पानी से निकाल लें। ऐसा करने से रोएं कम हो जाते हैं।

रिमूवर का इस्तेमाल

इसके अलावा, आप रोएं हटाने वाली मशीन यानी लिंट रिमूवर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके उपयोग से सारे रोएं खत्म हो जाएंगे।

स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva