हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सुबह में मॉर्निंग वॉक करने से हार्ट हेल्थ से लेकर जोड़ों को मजबूती प्रदान करने में मदद मिलती है।
वहीं कमर की चर्बी घटाने में भी मॉर्निंग वॉक किसी रामबाण से कम नहीं है। आज हम आपको बताएंगे कि मॉर्निंग वॉक के दौरान किन बातों का ख्याल रखने से कमर 36 से 32 हो सकती है।
जब भी आप मॉर्निंग वॉक करें, तो अपनी स्पीड का खासतौर से ख्याल रखें क्योंकि आप जितनी स्पीड से दौड़ेंगे, आपकी कैलोरी उतनी ही बर्न होगी।
वॉक के दौरान हमेशा हाई स्पीड में न चलकर अपने वॉक की स्पीड को छोटे-छोटे अंतरालों में बांटें। अर्थात् अपनी स्पीड कम करें और फिर कुछ देर बढ़ाएं।
इस तरह से वॉक करने से कैलोरी तो बर्न होगी ही, साथ ही आपकी नियमित गतिशीलता बनी रहेगी और आप थकेंगे भी नहीं।
अगर आप ज्यादा मात्रा में कैलोरी बर्न करना है, तो अपने वॉक में चढ़ाई और ढलान वाले रास्ते का चयन करें। इससे मांसपेशियां भी मजबूत रहेंगी।
वॉक करते समय हमेशा अपने शरीर के पोश्चर को सही बनाए रखें क्योंकि ऐसा न करने से मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है और आपके दर्द हो सकता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com