हर किसी की चाहत होती है कि उसके बाल लंबे, काले और घने हों। लेकिन कई बार हमारी अनदेखी इन्हें कमजोर बना देती है। इसलिए बालों को सही पोषण और उसका खास ख्याल रखना भी जरूर होता है।
ऐसे में बालों को खूबसूरत बनाए रखने के लिए कुछ सुपरफूड्स बेहद लाभदायक हो सकते हैं। जिन्हें आपको अपनी नियमित डाइट में जरूर शामिल करें। आइए आज हम आपको बताएंगे बालों के लिए कुछ फायदेमंद फूड्स के बारे में।
गाजर जितना सेहत के लिए अच्छा होता है, उतना ही बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। गाजर में बीटा-कैरोटीन और विटामिन-ए की गुण होते हैं, जो बालों को मजबूत बनाते हैं।
आंवला में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी के गुण मौजूद होते हैं, जो बालों को सफेद होने से बचाता है और उन्हें घना बनाए रखता है। यह सबसे फायदेमंद फूड में से एक है, जिसे आप अपने डाइट में शामिल कर लें।
रोजाना दही के सेवन से बाल चमकदार और घने होते हैं। क्योंकि दही में विटामिन-बी 5 और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते है, जो बालों को हेल्दी रखता है।
आप पालक को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। पालक में फोलेट, विटामिन-ए और आयरन की काफी मात्रा होती है, जो ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और बालों को हेल्दी और मुलायम बनाए रखता है।
अंडा बालों के बेहतर ग्रोथ के लिए जरूरी है, जो उन्हें घना और काला भी बनाए रखता है। इसमें प्रोटीन और बायोटिन की अच्छी मात्रा पाई जाती है।
इसी तरह की तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva