चेहरे पर हैं झाइयां, अपनाएं ये आसान तरीके


By Ashish Mishra26, May 2024 11:30 AMjagran.com

झाइयों की समस्या

अक्सर लोगों के नाक, गाल और माथे पर झाइयां नजर आने लगती हैं। आइए जानते हैं कि इसे दूर करने के लिए कौन से तरीके अपनाने चाहिए?

झाइयां होने का कारण

अक्सर लोग गर्मी और धूप में बिना प्रोटेक्शन के बाहर निकल जाते हैं। ऐसे में चेहरे पर छोटे, लाल, गहरे या हल्के भूरे रंग के धब्बे दिखाने देने लगते हैं। जो धीरे-धीरे झाइयों का रूप ले लेते हैं।

झाइयां दूर करने के तरीके

झाइयों को दूर करने के लिए घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। इन तरीकों का उपयोग करने से चेहरे पर निखार आने लगता है।

ग्रीन-टी का उपयोग

चेहरे से झाइयों को दूर करने के लिए ग्रीन-टी का उपयोग कर सकते हैं। इसे पानी में पकाकर ठंडा कर लें। इसके बाद रूई से 15 मिनट तक झाइयों पर लगाए रखें।

दूध का उपयोग

चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से दाग-धब्बे दूर होने लगते हैं। इसे रूई की सहायता से रोजाना चेहरे पर लगाने की झाइयों की समस्या दूर होने लगती है।

संतरे का छिलका

इसके छिलके को सूखाकर इसमें दूध मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें। इसे फेस पैक को नियमित लगाने से झाइयों की समस्या से छुटकारा मिीलता है। इसे 20 मिनट लगाने के बाद धो लें।

टमाटर का उपयोग

चेहरे से झाइयों को दूर करने में टमाटर फायदेमंद है। एक कटोरी में टमाटर के रस को मिकालकर उसमें शदह मिला लें। इसे पेस्ट को 15 मिनट तक चेहरे पर लगाने के बाद धो लें। झाइयों से आराम मिलेगा।

दही का उपयोग

इसे चेहरे पर लगाने के कई समस्याएं दूर होने लगती हैं। झाइयों से छुटकारा के लिए चेहरे पर 10 मिनट तक लगाने के बाद धो लें।

पढ़ते रहें

चेहरे से जुड़ी समस्या को दूर करने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ