पेट की चर्बी कम करने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स


By Ashish Mishra08, Oct 2023 07:28 PMjagran.com

पेट की चर्बी

अक्सर लोगों को खानपान में बदलाव के चलते पेट की चर्बी बढ़ने की समस्या होने लगती है। ऐसे लोगों को अपनी डाइट में पोषक युक्त पदार्थों को शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं कि पेट की चर्बी को करने के किन टिप्स को अपनाना चाहिए?

पर्याप्त नींद

हेल्दी रहने के लिए पर्याप्त नींद लेना जरूरी होता है। इसके अलावा पेट की चर्बी को कम करने के लिए भी पर्याप्त नींद लेने की सलाह दी जाती है।

अल्कोहल से दूरी

अध्ययन के अनुसार अल्कोहल का ज्यादा मात्रा में सेवन करना हेल्थ के लिए नुकसानदाक हो सकता है। पेट की चर्बी को कम करने के लिए अल्कोहल से दूरी बनानी चाहिए।

एक्सरसाइज करना

रोजाना एक्सरसाइज करने से शरीर स्वस्थ रहता है। इससे वजन भी मैनेज रहता है। इसके अलावा पेट की चर्बी की समस्या भी दूर हो जाती है।

पानी पीना

पानी शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इसे अधिक मात्रा में पीने से भूख कम लगती है। जिससे पेट की चर्बी कम होने लगती है।

नाश्ता करना

सुबह उठने के बाद नाश्ता जरूर करना चाहिए। इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में एनर्जी मिलती है। यह चर्बी को भी कम करता है।

ग्रीन टी का सेवन

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे पीने से फैट कम होने लगता है। इसके अलावा वजन में भी कमी होती है।

प्रोटीनयुक्त पदार्थ

पेट की चर्बी को दूर करने के लिए प्रोटीनयुक्त पदार्थों को सेवन करना चाहिए। यह मांसपेशियों को नुकसान से भी बचाता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ