आज की इस भागदौड़ भरी मेडिटेशन करना आसान नहीं है क्योंकि कितना भी प्रयास कर लिया जाए। मन इधर-उधर भटकता ही है।
अगर आप भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो ये टिप्स आपके काम आ सकती हैं। आइए इन टिप्स के बारे में विस्तार से जानें।
सहज हो जाएं, इससे आपका मन इधर-उधर नहीं भटकेगा। अक्सर रिलैक्स न होने की वजह से मन भटकने लगता है।
मेडिटेशन करने के लिए आसपास का माहौल शांत होना चाहिए। इससे आप बेहतर तरीके से मेडिटेशन कर पाएंगे।
मेडिटेशन करने से पहले कुछ देर म्यूजिक जरूर सुनें। म्यूजिक की मदद से माइंड रिलैक्स होता है।
मेडिटेशन करने के लिए एक टाइम डिसाइड कर लें। इससे आपका मन उस चीज के लिए तैयार होता है।
मेडिटेशन करते समय किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें। बेहद आराम और ध्यान के साथ मेडिटेशन करें।
शरीर को सहज करने और अकड़न दूर करने के लिए मेडिटेशन से पहले थोड़ा योगाभ्यास करें। इससे मन शांत होगा।
इन टिप्स फॉलो करने से आपको मेडिटेशन करने में दिक्कत नहीं होगी। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com