पूरे विश्व में हर साल 22 जुलाई World Brain Day मनाया जाता है। इस बार मस्तिष्क स्वास्थ्य और रोकथाम की थीम के साथ यह डे सेलिब्रेट किया जा रहा है।
आज हम आपको बताएंगे कि आखिर हर साल World Brain Day क्यों मनाया जाता है? और इसका इतिहास क्या है?
ब्रेन हमारे शरीर का ऐसा अंग है, जिससे हमारी पूरी बॉडी कंट्रोल में रहती है। इसमें किसी भी तरह की परेशानी भारी पड़ सकती है।
World Brain Day मनाने का उद्देश्य लोगों को मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियों के बारे में बताना है। ताकि उसे सेहतमंद रखा जा सकें।
इसके लिए World Brain Day के दिन कई तरह के कार्यक्रम और वर्कशॉप का आयोजन किया जाता है।
World Brain Day साल 2014 में पहली बार मनाया गया, जिसे विश्व न्यूरोलॉजी फेडरेशन द्वारा शुरू किया गया।
इस संगठन की शुरुआत 22 जुलाई 1957 को बेल्जियम में हुई थी, जो विश्वभर में ब्रेन हेल्थ और न्यूरोलॉजी रिसर्च से जुड़ी जानकारी लोगों को उपलब्ध कराता है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि साल 2023 में World Brain Day मस्तिष्क स्वास्थ्य और विकलांगता: किसी को भी पीछे न छोड़ें की थीम के साथ मनाया गया था।
आपको भी अपने मस्तिष्क से जुड़ी जानकारी जरूर होनी चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com