मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है और बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में लोगों का लाइफस्टाइल का पूरी तरह से बदल चुका है। वहीं, बारिश के मौसम में बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है।
आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो करने से आप बरसात में स्किन इंफेक्शन से बच सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
जब भी आप बाहर से आए, तो साबुन से अच्छी तरह से अपने हाथों को धोएं। इससे आपकी स्किन पर बैक्टीरिया नहीं जमेंगे और आप स्किन इंफेक्शन से बच जाएंगे।
अगर आप बारिश में भीग कर आए है, तो ऐसे में अपने कपड़ों को तुरंत चेंज करें क्योंकि गीले कपड़ों के जरिए स्किन इंफेक्शन फैलने का खतरा बना रहता है।
बरसात में स्किन इंफेक्शन से बचने के लिए दूसरे का तौलिया, चादर, ब्रश या कपड़े इस्तेमाल करने से बचें। इससे स्किन इंफेक्शन तेजी से फैल सकता है। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए।
हल्दी सदियों से औषधीय गुणों से भरपूर मानी जाती रही है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ऐसे में हल्दी में सरसों का तेल मिलाकर लगाने से आपको स्किन इन्फेक्शन से छुटकारा मिल सकता है।
बारिश में भीगने के बाद आपको गुनगुने पानी से नहाना चाहिए। इससे सर्दी-जुकाम का खतरा कम हो जाता है। वहीं, आपको स्किन इन्फेक्शन से छुटकारा मिल सकता है। यह टिप्स काफी आसान है।
आपको अपनी डाइट में विटामिन-सी से भरपूर चीजें शामिल करनी चाहिए। इसके लिए आप संतरा, नींबू, आंवला और अमरूद आदि का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, इन्हें लिमिट में ही खाएं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com