पारंपरिक रूप से बच्चों की मालिश के लिए सरसों का तेल सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। यह बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इसके बेमिसाल फायदों के बारे में।
हर मां अपने बच्चों की मालिश के लिए सरसों तेल का यूज करती हैं। इसके नियमित मालिश से बच्चे की मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत होती हैं।
सरसों के तेल की मालिश शरीर में गर्माहट देती है और ठंड से बचाती है। साथ ही, बच्चों को बीमारियों से भी बचाव करता है।
मालिश से बच्चे को आराम मिलता है और गहरी नींद आती है। वहीं, ये बच्चों के विकास के लिए काफी अच्छा होता है।
बच्चों की नियमित सरसों के तेल की हल्की-हल्की मालिश से शरीर में रक्त संचार अच्छा होता है।
सरसों का तेल सेहत के साथ त्वचा के लिए भी अच्छा होता है। यह स्किन को नरम और मुलायम बनाता है तथा रैशेज से बचाता है।
सरसों का तेल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए हर मां अपने बच्चे के लिए इसका इस्तेमाल करती हैं।
बच्चों के नाभि में सरसों का तेल डालने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। यह पेट की समस्याओं को से छुटकारा दिलाता है।
हर मां की पहली पसंद सरसों का तेल होता है। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva