अब धीरे धीरे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है ऐसे में चेहरे पर कई तरह की समस्या होना शुरू हो जाती हैं। इससे बचने के लिए स्टोरी में बताए गए इन टिप्स को आप आजमा सकते हैं।
गर्मियों में घर से बाहर जाते समय आपको हमेशा सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। यह आपको सूरज की हानिकारक किरणों से बचाती है।
चेहरे की चमक को कायम रखने के लिए आपको रोजाना 6-7 लीटर पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से आपकी त्वचा धीरे- धीरे ग्लो करने लगेगी।
चेहरे की चमक को बरकरार रखने के लिए आपको हफ्ते में करीब 2 बार घर का बना फेस स्क्रब का इस्तेमाल करना चाहिए। यह आपके चेहरे पर मौजूद धूल मिट्टी से बचाता है।
गुलाब जल चेहरे को ठंडक देता है। साथ ही, गर्मियों में चेहरे पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने में मदद करता है। गुलाब जल लगाते ही चेहरे फ्रेश दिखने लगता है।
जिनकी ऑयली स्किन होती है, उन्हें गर्मियों के दिन में करीब 2 से 3 बार चेहरे को अच्छे फेस वॉश से धोना चाहिए। साथ ही, आपको ठंडे पानी का इस्तेमाल करना चाहिए।
रात को सोने से पहले या सुबह उठने के बाद चेहरा को करीब 15 मिनट के लिए आइस क्यूब वाले ठंडे पानी में डालकर रखना चाहिए। ऐसा करने से चेहरे पर ग्लो बना रहता है साथ ही, चेहरे पर झुर्रियों की कमी होती है।
आप गर्मियों में चेहरे को हमारी बताई गई टिप्स से ग्लोइंग बना सकते हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik