बच्चे का पढ़ाई में नहीं लगता है मन, अपनाएं ये टिप्स


By Amrendra Kumar Yadav29, Jul 2023 12:00 PMjagran.com

पेरेंट्स की शिकायत

अक्सर पेरेंट्स यह शिकायत करते पाए जाते हैं कि उनका बच्चा पढ़ता नहीं है या पढ़ाई में उसका मन नहीं लगता।

कारण

ऐसा होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे- थकान, नींद की समस्या, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होना आदि।

टिप्स

ऐसे में हम कुछ टिप्स के बारे में बताएंगे जो पढ़ाई में मन लगाने में सहायक हो सकती हैं।

प्यार से समझाएं

बच्चे का अगर पढ़ाई में मन नहीं लगता तो उसे डांटने, मारने के बजाय प्यार से समझाएं। डांटने से उसकी अरुचि और बढ़ सकती है।

डाइट का ध्यान दें

पढ़ाई में मन न लगने का कारण पोषण की कमी हो सकती है। इसके बच्चे की डाइट में पोषक तत्वों का ध्यान रखें।

नींद का ध्यान दें

यह ध्यान रखें कि बच्चे की नींद पूरी हो। नींद की कमी से एकाग्रता बाधित होती है।

एक्सरसाइज

बच्चे को रोजाना एक्सरसाइज कराएं, इससे बच्चा स्वस्थ रहेगा और पढ़ाई में मन लगेगा।

होमवर्क में करें मदद

होमवर्क कराते समय बच्चे की मदद करें। ऐसा करने से बच्चे मोटिवेट होते हैं और पढ़ाई में मन लगता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और पेरेंटिंग टिप्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com