बारिश का मौसम हर किसी को बहुत पसंद होता है, लेकिन यह अपने साथ मच्छरों और संक्रमण का खतरा साथ लेकर आता है।
इन दिनों बच्चों की सेहत सबसे ज्यादा नाजुक होती है। लेकिन थोड़ी सी सावधानी उन्हें स्वस्थ और खुश रख सकती है।
ऐसे में माता-पिता को अपने बच्चे के लिए एक्स्ट्रा एफर्ट करने की जरूरत है। आज हम आपके लिए कुछ आसान टिप्स लेकर आए हैं, जो आपके बच्चे को बीमार पड़ने से बचाने में आपकी मदद कर सकते हैं।
बारिश में भीगने के बाद बच्चों को तुरंत सूखे और गर्म कपड़े पहनाएं ताकि सर्दी-खांसी न हो। वहीं, गर्म चीजों का सेवन करवाएं।
कीचड़, पानी और कीटाणुओं से भरे इस मौसम में सफाई ही सबसे बड़ा हथियार है। ऐसे में अपने बच्चों को हाथ-पैर धोने की आदत डालें।
बच्चों को तला-भुना या बाहर का खाना न दें। घर का बना गर्म सूप, खिचड़ी या दलिया उनके लिए बेहतर रहेगा।
बरसात के दिनों में बच्चों को रात में मच्छरदानी में सुलाएं और मॉस्किटो रिपेलेंट या रोल-ऑन का इस्तेमाल करें।
इन दिनों बच्चों की सही देखभाल के लिए पानी को उबाल या फिल्टर करके ही पानी दें। ऐसा करने से पानी से फैलने वाले इंफेक्शन से बचा जा सकता है।
इन टिप्स की मदद से बच्चों की सही देखभाल करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva