शादी के फंक्शन में आप एथनिक आउटफिट्स से चार चांद लगाना चाहती हैं? तो चिंता न करें, एक बार Aishwarya Sharma के इस खूबसूरत रॉयल कलेक्शन को जरूर देखें।
शादी में सिंपल लुक कैरी करने के लिए एक्ट्रेस की यह ब्लैक नेट साड़ी एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। यंग गर्ल्स साड़ी पर लाइट मेकअप के साथ ब्रेड हेयर स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं।
एक्ट्रेस ने कर्ली हेयर स्टाइल के साथ इस ब्लू कलर की सिंपल साड़ी को स्टाइल किया हैं। घर की पूजा या फंक्शन में न्युड मेकअप के साथ एक्ट्रेस की साड़ी को पहन सकती हैं।
Aishwarya इस गोल्डन शिमरी साड़ी में शानदार लग रही हैं। साथ ही, उन्होंने साड़ी के साथ हॉल्टर नेक ब्लाउज पहन रखा है। आप एक्ट्रेस के लुक को कॉपी करके शादी में अपना जलवा बिखेर सकती हैं।
यंग गर्ल्स Aishwarya के श्रग लहंगे को पहनकर क्लासी और एलीगेंट लुक ले सकती हैं। लुक को कंप्लीट और अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप हैवी ज्वेलरी और डार्क पिंक मेकअप को ट्राई कर सकती हैं।
एक्ट्रेस इस लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। यंग गर्ल्स के साथ महिलाएं भी शादी में स्पोर्ट लाइट बनने के लिए खुले बालों के साथ लहंगे को वियर कर सकती हैं। साथ ही, हैवी ज्वेलरी आपके लुक में चार चांद लगा देगी।
एक्ट्रेस इस अट्रैक्टिव ब्लेजर आउटफिट में परी जैसी लग रही हैं। यंग गर्ल्स फंक्शन या कॉलेज एथनिक पार्टी में एक्ट्रेस की साड़ी को मेसी बन और बोल्ड मेकअप के ट्राई करें।
हल्के वेवी हेयर स्टाइल के साथ आप एक्ट्रेस के स्टाइलिश लहंगे को शादी में पहन सकती हैं। यह लहंगा आपको एकदम रॉयल लुक देगा। साथ ही, पार्टी में सारे रिश्तेदार आपको ही देखते रह जाएंगे।
फंक्शन में महारानी लुक लेने के लिए एक्ट्रेस के इन रॉयल और गॉर्जियस लुक्स को स्टाइल कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@aisharma812)