मौसम धीरे-धीरे बदल चुका है और मानसून शुरू हो चुका है। इस मौसम में बीमारियां फैलने का खतरा बेहद ज्यादा है और हैजा इन्हीं में से एक है, जो एक गंभीर बीमारी है।
आज हम आपको बताएंगे कि मानसून में हैजा से बचने के लिए आपको कौन-सी टिप्स फॉलो करनी चाहिए? आइए इन टिप्स के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
बरसात के मौसम में आपको हमेशा पानी उबालकर पीना चाहिए क्योंकि उबला हुआ पानी आपके शरीर को निरोग रखने का काम करता है। यह शरीर से टॉक्सिन पदार्थ निकालने का काम करता है।
बरसात के मौसम में आपको फास्ट फूड्स खाने से बचना चाहिए। ये फूड्स आपको बीमार बना सकते हैं। ऐसे में आपको घर का बना ताजा खाना खाना चाहिए।
शौचालय जाने के बाद या बाहर से घर के अंदर आने के बाद साबुन और पानी से अच्छी तरह अपने हाथों को साफ करें। इससे आप बीमारियों से बचे रहेंगे।
बरसात के मौसम में अपने घर के बाहर, छत पर और आसपास पानी इकट्ठा न होने दें क्योंकि बारिश के जमे पानी से हैजा फैलने का खतरा बना रहता है।
अगर आप अपनी बॉडी में हैजा से जुड़े संकेत नजर आ रहे हैं, तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। नहीं, तो समस्या विकराल रूप ले सकती है।
आप जब भी बाजार से सब्जियां लाएं, तो उन्हें अच्छी तरह धोकर पकाएं। इससे सब्जियों पर लगे हानिकारक रसायन, कीड़े, धूल और गंदगी हट जाती है।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com