World Brain Day: मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए करें ये उपाय


By Amrendra Kumar Yadav22, Jul 2023 12:30 PMjagran.com

वर्ल्ड ब्रेन डे

हर साल 22 जुलाई को वर्ल्ड ब्रेन डे मनाया जाता है। हमारे स्वस्थ शरीर के लिए मस्तिष्क का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है।

क्यों मनाया जाता है

इसे मनाने का उद्देश्य लोगों को मस्तिष्क के प्रति जागरूक करना है। इसे मनाने की शुरूआत 2014 से हुई थी।

किसने की स्थापना

लोगों को ब्रेन स्ट्रोक, मानसिक स्वास्थ्य , मिर्गी आदि के बारे में जागरूक किया जाता है। इसकी स्थापना वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ न्यूरोलॉजी ने की थी।

पर्याप्त नींद लें

ब्रेन की बेहतर हेल्थ के लिए जरूरी है कि पर्याप्त नींद ली जाए। ब्रेन की बेहतरी के लिए 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद जरूरी है।

पॉजिटिव रहें

दिमाग के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि टेंशन फ्री रहें। खुद को पॉजिटिव रखें और प्रकृति के साथ कुछ समय बिताएं।

एक्सरसाइज

मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए शरीर का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। इसलिए स्वस्थ शरीर के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।

रिलैक्स करें

दिमाग को चिंता और तनाव से मुक्त रखने के लिए रिलैक्सेशन के उपाय करें जैसे- म्यूजिक सुनें, मेडिटेशन करें और दोस्तों बात करें।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com