दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए इन आदतों को करें इग्नोर


By Ashish Mishra22, Jul 2023 12:07 PMjagran.com

दिमाग

दिमाग की सारी क्रिया दैनिक कार्यों पर निर्भर करती है। हमारी दिनचर्या में बदलाव होने पर शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि ऐसी कौन सी आदतें होती हैं जिस इग्नोर करना चाहिए?

आदतें

कई ऐसी आदतें होती हैं जिससे शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इन आदतों से दिमाग के कार्य करने की गति पर भी प्रभाव पड़ सकता है।

कम सोना

शरीर के साथ-साथ दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए पूरी नींद लेना बहुत जरूरी होता है। रात को सोते समय अल्कोहल का सेवन नहीं करना चाहिए।

कम पानी पीना

बिना पानी पीए एयर कंडीशनिंग में बैठे रहने से कोशिकाएं सिकुड़ जाती है। पानी हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ ही दिमाग की क्रिया को भी संचालित करता है।

फोन का इस्तेमाल

अगर कोई व्यक्ति दिन भर फोन का इस्तेमाल करता रहता है तो उसे दिमाग की समस्या हो सकती है। इससे आपको उदासी और चिंता हो सकती है।

गाना सुनना

तेज आवाज में गाना सुनने से शरीर को नुकसान हो सकता है। ऐसा करने से कान की कोशिकाएं तेज आवाज के संपर्क में आने से क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। जो दिमाग के लिए हानिकारक हो सकता है।

अनावश्यक प्रतिक्रिया देना

कई लोग ऐसे होते हैं जो छोटी-छोटी बातों पर प्रतिक्रिया देते रहते हैं। ऐसा करने से क्रोध उत्पन्न हो सकता है। जिसके कारण धमनियों में रक्त की आपूर्ति कम होने लगती है। जिससे दिमाग की क्रियाशीलता पर प्रभाव पड़ सकता है।

अकेले रहना

जब आप ज्यादा समय तक घर में रहते हैं तो शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्राकृतिक ऊर्जा नहीं मिल पाती है। जिसके कारण आप उदास हो सकते हैं और दिमाग सुस्त रहता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ