अक्सर लोग दांतों से कालापन दूर करने के लिए उपाय करते हैं। आइए जानते हैं कि दांत को सफेद करने के लिए कौन से टिप्स अपनाने चाहिए?
कई लोग दांतों को सही तरीके से साफ नहीं करते हैं। इससे मसूड़ों में सूजन और खून निकलने की समस्या हो सकती है।
दांतों को हेल्दी रखने के लिए घरेलू उपाय अपनाने चाहिए। इन उपायों से दांतों से कालापन दूर होने लगता है दांत सफेद होने लगता है।
आधा चम्मच नमक लेकर उसमें सरसों का तेल मिला लेना चाहिए। इसे रोजाना सुबह मंजन के रूप में दांतों पर लगाना चाहिए। ऐसा करने से दांत सफेद होने लगते हैं।
दांतों से कालापन दूर करने में नीम काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। नीम में एंटी बैक्टीरियल गुण पाया जाता है। इसके पाउडर को ब्रश से दांतों पर लगाने से कालापन दूर होने लगता है।
यह दातों के लिए फायदेमंद होता है। खाना खाने के बाद नींबू के छिलके को दांतों पर घिसने से पीलापन दूर होने लगता है।
दांतों से कालापन को दूर करने के लिए बेकिंग सोडा का उपयोग करना चाहिए। इसके पेस्ट को 3-4 मिनट तक दांत पर लगाएं रखें। इसके बाद ब्रश पर टूथपेस्ट लगाकर दांतों को साफ कर लें।
इसे अच्छी तरह से मैश करके दांतों पर लगाना चाहिए। इसमें पाया जाने वाला मैलिक एसिड दांतों से पीलापन दूर करके उसे सफेद बनाने में मदद करता है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ