विटामिन-D हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी विटामिन होता है। इससे हड्डियां स्ट्रांग होती है, इम्यूनिटी बढ़ती है और शरीर में कैल्शियम अब्जॉर्ब होने में मदद मिलती है। इसकी कमी होने के कारण थकान और कमजोरी हो सकती है। आजकल बहुत से लोग विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं, लेकिन कुछ आसान तरीकों से इसे बढ़ाया जा सकता है। आइए जानें।
सन लाइट विटामिन D का सबसे अच्छा और नेचुरल तरीका होता है। रोजाना सुबह आधे घंटे धूप में बैठने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन-D मिलता है।
अपनी डाइट में विटामिन-D से भरपूर चीजों को शामिल करें। मछली, अंडे, मशरूम, दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स में विटामिन-D अच्छी मात्रा में होता है।
कुछ खाने की चीजों में विटामिन-D मिलाया जाता है, जिन्हें फोर्टिफाइड फूड्स कहते हैं। इनको अपनी डाइट में शामिल करें यह शरीर में विटामिन-D की कमी को पूरा करते हैं।
शरीर में विटामिन-D के सही अब्जॉर्प्शन के लिए एक्सरसाइज और योग बहुत फायदेमंद होता हैं। रोजाना सुबह को एक्सरसाइज करने से शरीर को धूप मिलती है और मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है।
आजकल लोग घर के अंदर ज्यादा टाइम बिताते हैं, जिससे विटामिन-D की कमी हो जाती है। इसलिए टाइम-टाइम पर धूप में बैठें ताकि शरीर को विटामिन-D मिल सके।
विटामिन-D की कमी होने से अक्सर थकान, हड्डियों और मसल्स में दर्द, हेयर फॉल, बीमारी या डिप्रेशन महसूस हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर से जांच करवाएं और शरीर में विटामिन-D लेवल चेक कराएं।
बैलेंस डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल से शरीर को नेचुरली विटामिन-D मिलता है। इस तरह की और अन्य खबरों के लिए jagran.com पर क्लिक करें।