लहंगा एक ऐसा भारतीय परिधान है, जिसे महिलाएं हर मौके पर पहनना पसंद करती हैं। ये शादी-फंक्शन ही नहीं, पूजा-पाठ में भी पहना जाता है।
कई बार महिलाएं साड़ी पहनने से ज्यादा लहंगा पहनना पसंद करती हैं। लहंगा पहनना काफी आसान होता है।
बहुत सी महिलाएं मोटा पेट दिखने के कारण लहंगा पहनने से कतराती हैं। अगर आप भी उनमें से हैं, तो इन हैक्स की मदद से आसानी से लहंगे में पेट छुपा सकती हैं।
अगर आप लहंगा में मोटा पेट छुपाना चाहती हैं, तो उसके साथ कोर्सेट ब्लाउज ट्राई करें। इसमें आपका पेट बिल्कुल भी नजर नहीं आएगा।
लहंगा में मोटा पेट दिखने से परेशान हैं, तो पल्लू को आगे से ड्रेप कर सकती हैं, जिससे पेट आसानी से छिप जाएगा।
शादी में मोटा पेट छुपाने के लिए दुपट्टे को दोनों साइड से कैरी करें। ऐसा करने से स्टाइल भी नहीं बिगड़ेगा और खूबसूरत भी नजर आएंगी।
अगर आप लहंगे में पेट नहीं दिखाना चाहती हैं, तो हाई वेस्ट लहंगा चुन सकती हैं। इसमें आपका पेट नजर नहीं आएगा।
लहंगा खरीदते समय प्रिंट्स का ध्यान रखें। अगर आप लहंगे में पेट छुपाना चाहती हैं, तो हमेशा छोटे प्रिंट्स वाला लहंगा ही चुनें।
इन टिप्स की मदद से आप भी लहंगा में पेट छुपा सकती हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram