मेरे बाल धोने के बाद भी चिपचिपे क्यों होते हैं?


By Farhan Khan23, May 2024 12:56 PMjagran.com

घने और काले बाल

महिला हो या पुरुष, काले, घने बाल पर्सनैलिटी में चार चांद लगाने का काम करते हैं, लेकिन धूप, प्रदूषण, अनहेल्दी डाइट, हेयर केयर रूटीन का असर सबसे पहले और ज्यादा बालों पर ही देखने को मिलता है।

चिपचिपे बाल

इन चीजों के चलते बाल झड़ने व गंजेपन की समस्या बहुत आम हो चुकी है। गर्मियों में एक और समस्या जो बहुत ज्यादा परेशान करती है वो है चिपचिपे बाल।

स्टाइलिंग बेहद मुश्किल

हेड वॉश करने के दो से तीन दिन बाद ही बाल चिपचिपे नजर आने लगते हैं। जिसके चलते स्टाइलिंग बहुत मुश्किल हो जाती है।

चिपचिपे बालों से निजात के लिए अपनाएं ये टिप्स

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि गर्मियों में चिपचिपे बालों की समस्या दूर करने के लिए क्या टिप्स अपना सकते हैं। आइए इसके बारे में जानें।

शैंपू सही तरीके से न करना

सही तरीके से शैंपू न करना बन सकता है चिपचिपे बालों की वजह। बहुत से लोग शैंपू को सिर्फ बालों को ऊपरी हिस्से पर लगाते हैं, शैंपू स्कैल्प तक नहीं पहुंच पाता।

स्कैल्प की अच्छे से सफाई

इसके लिए शैंपू को पानी में मिलाकर घोल तैयार करें और फिर उससे बालों को धोएं। इससे स्कैल्प की भी अच्छे से सफाई हो जाती है।

कंडीशनर स्कैल्प पर न लगाएं

कंडीशनर को कभी भी स्कैल्प पर अप्लाई न करें। इससे भी बाल चिपचिपे नजर आते हैं। कंडीशनर को हमेशा बालों की लंबाई पर लगाया जाता है।

बालों की लेंथ पर लगाएं कंडीशनर

इससे बालों की फ्रिजीनेस दूर होती है और उन्हें मैनेज करना आसान होता है। कंडीशनर को शैंपू के बाद लगाना चाहिए। गीले बालों में बालों की लेंथ पर लगाएं और दो मिनट रखने के बाद पानी से धो लें।

अगर आप भी चिपचिपे बालों से परेशान है तो ये उपाय जरूर आजमाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com