रोजाना सुबह करें ये 3 योगासन, दिमाग होगा कंप्यूटर से तेज


By Ashish Mishra23, May 2024 11:45 AMjagran.com

योग करना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए योग करना जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि कौन से योग करने से दिमाग तेज होने लगता है?

दिमाग तेज होना

अक्सर लोग दिमाग तेज करने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। इसके लिए योग करना फायदेमंद हो सकता है।

सुबह करें ये योगासन

सुबह उठने के बाद दिमाग शांत रहता है। इस दौरान योग करने से व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और दिमाग तेज होने लगता है।

शीर्षासन करें

मस्तिष्क तक ब्लड के प्रवाह को पहुंचाने के लिए शीर्षासन करना जरूरी होता है। इससे दिमाग तेज होने लगता है और लंबे समय तक कार्य करता है।

पाचन को दुरुस्त करना

शीर्षासन करने से पाचन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है। इस योगासन को करने से गैस और अपच से भी छुटकारा मिलता है।

पद्मासन करें

इस योगासन को करने से मांसपेशियों में होने वाला तनाव कम होने लगता है। इससे दिमाग तेज होता है और शरीर को आराम भी मिलता है।

बकासन योग करें

यह योगासन शरीर में संतुलन बनाने का कार्य करता है। बकासन करने से कलाई, बांह, पीठ का ऊपरी हिस्सा और कंधे में ताकत बढ़ने लगती है।

बेहतर नींद

रोजाना सुबह योगासन करने से रात में बेहतर नींद आती है। इससे तनाव दूर होता है और मानसिक शांति मिलती है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए योगासन के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ