गर्मी के मौसम में होंठों की खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस मौसम में होंठ तेजी से सूखने लगते हैं और होंठ सूखने से इनमें पपड़ी जम जाती है। इसके चलते होंठों में से खून निकलने लगता है।
आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे, जिसे फॉलो करने से आपके होंठों को नमी मिल सकती है। आइए इन टिप्स के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
अगर आप अपने होंठों में नमी बनाए रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे आपकी बॉडी में पानी की कमी नहीं होगी।
आपके अपने होंठों पर सनस्क्रीन भी लगानी चाहिए। इससे होंठों को धूप से सुरक्षा मिलती है। कई बार मॉइस्चराइज न करने से भी होंठ सूखने लगते हैं।
सूखे होंठों पर अगर आप सुबह-शाम नारियल का तेल लगाते हैं, तो इससे आपके होंठों में नमी आ सकती है। कोकोनट ऑयल फैटी एसिड्स से भरपूर होता है।
आप शहद और नींबू का रस भी ड्राई होंठों पर लगा सकते हैं। इसके लिए आधे नींबू के रस में शहद की 2 बूंदे मिला लें। इसे अपने होंठों पर लगाएं और 10 -12 मिनट बाद लिप्स को धो लें।
अगर आप अपने होंठों को फटने से बचाना चाहते हैं, तो इसके लिए अपने होंठों को नोचने से बचें। इससे होंठ जल्दी फटते हैं। नहीं, तो समस्या विकराल रूप ले सकती है।
गर्मियों में सूखे या फटे होंठों को ठीक करने के लिए आपको लिप्स पर पेट्रोलियम जेली जरूर लगानी चाहिए। इससे आपके होंठों में नमी आएगी।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com