लोगों को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्ज लेना पड़ता है लेकिन कई बार लोगों से या बैंक से लिया गया उधार बड़ी परेशानी की वजह बन जाता है।
कर्ज से राहत के लिए कुछ उपाय अपनाए जा सकते हैं, इन ज्योतिष उपायों से कर्ज से जल्द ही राहत मिल सकती है।
मंगलवार का दिन महाबली हनुमान को समर्पित होता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। मंगलवार के दिन नारियल में चमेली का तेल लगाकर उसमें सिंदूर से स्वास्तिक बनाएं और बजरंगबली को अर्पित करें।
शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है, इस दिन शनि देव की विधि-विधान से पूजा करें। इससे कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
इस दिन स्नानादि क्रियाओं से निवृत्त होकर अपनी लंबाई का धागा लें और इसे नारियल पर लपेटकर इसे जलराशि में प्रवाहित कर दें।
शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है, इस दिन झाड़ू का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे कर्ज से जल्द ही मुक्ति मिलती है।
कर्ज से मुक्ति के लिए अमावस्या के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को खाना खिलाएं। ऐसा करने से कर्ज से जल्द ही छुटकारा मिलता है।
ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM