नींद हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है, इसके लिए वास्तु शास्त्र में भी कुछ नियम बताए गए हैं।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक सोते समय सिरहाने इन वस्तुओं को रखने से बचना चाहिए, इससे नकारात्मकता आती है।
सोते समय दवाइयों को सिरहाने रखने से बचना चाहिए, इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है और बीमारियों का कारण बनता है।
सोते समय इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से दूरी बनाकर रखें, इससे नींद प्रभावित होती है। नींद पूरी न होने का सेहत पर बुरा असर पड़ता है, इसलिए इससे दूरी बनाकर रखना चाहिए।
कई लोगों की आदत होती है कि वे बिस्तर पर जाने से पहले थोड़ी देर किताब पढ़ना पसंद करते हैं और बिस्तर पर ही किताब रख देते हैं, इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है। सोने से पहले किताब को दूर रखें।
सोते समय पैसा और पर्स को सिरहाने रखकर नहीं सोना चाहिए, ऐसा करने से माता लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं।
वास्तु के मुताबिक, सोते समय सिरहाने सोना, चांदी रखने से बचना चाहिए। सोना और चांदी को बहुत महत्व दिया गया है, इनकी पूजा भी की जाती है।
अधिकतर लोग सोते समय पानी को सिरहाने रखते हैं, जबकि ऐसा करना वास्तु शास्त्र के मुताबिक अनुचित है। ऐसे में पानी को सिरहाने रखने से बचें।
वास्तु शास्त्र से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com