इन टिप्स को फॉलो करने से फटी एड़ियों से मिलेगा छुटकारा


By Farhan Khan31, Aug 2025 01:46 PMjagran.com

फटी एड़ियों की समस्या

सर्दी के मौसम के साथ साथ कई बार हमें बदलते मौसम या मानसून में फटी एड़ियों का सामना करना पड़ता है। कई बार इस हद तक गहरी कट जाती है कि इनमें खून तक आने लगता है।

फटी एड़ियों से निजात के उपाय

आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो करने से आपको न केवल फटी एड़ियों से राहत मिलेगी, बल्कि ये मुलायम भी हो जाएंगी। आइए इन टिप्स के बारे में विस्तार से जानें।

दही इस्तेमाल करें

आप दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, विटामिन-बी2,विटामिन-बी12, लैक्टिक एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो एड़ियों को नरम बनाने का काम करते हैं।

दही इस्तेमाल करने का तरीका

इसके लिए एड़ियों पर दही लगाएं और तकरीबन 20 से 25 मिनट बाद अपने पैर को धो लें। आपको एक महीने तक ऐसा करना है और आपको अपनी एड़ियों में फर्क नजर आएगा।

नारियल तेल होता है बेस्ट

फटी एड़ियों की समस्या से राहत के लिए नारियल तेल काफी बेस्ट माना जाता है क्योंकि इसमें मुख्य रूप से लॉरिक एसिड, विटामिन-ई, विटामिन-के, आयरन, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं।

एड़ियों पर नारियल का लगाने का तरीका

इसके लिए आपको रोजाना रात में अपनी एड़ियों पर नारियल का तेल लगाना चाहिए। आपको तकरीबन 15 दिनों तक ऐसा करना है। कुछ ही दिनों के अंदर अंदर आपकी एड़ियां मुलायम और चमकदार हो जाएंगी।

पेट्रोलियम जेली

फटी एड़ियों से राहत पाने के लिए पेट्रोलियम जेली भी काफी अच्छी मानी जाती है। इसमें पैराफिन मोम और तरल पैराफिन जैसे हाइड्रोकार्बन त्वचा को नमी प्रदान करता है।

पेट्रोलियम जेली ऐसे लगाएं

इसके लिए रात में आपको सोने के पहले पेट्रोलियम जेली फटी हुई एड़ियों पर लगाना चाहिए। आपको लगातार 2 हफ्तों तक पेट्रोलियम जेली लगानी है। कुछ ही दिनों में फर्क नजर आ जाएगा।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com