ये टिप्स फॉलो करने से खुशियां हो जाएंगी दुगनी


By Farhan Khan23, May 2025 04:46 PMjagran.com

चीजों का ध्यान रखने से आ सकती हैं खुशियां

हिंदू धर्म शास्त्र के मुताबिक, अगर घर में छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखा जाए, तो हर परेशानी का अंत हो सकता है और खुशियों की बहार आ सकती है।

खुशियां दोगुनी करने की टिप्स

आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो करने से खुशियां दोगुनी हो जाएंगी। आइए इन टिप्स के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आप भी फॉलो कर सकें।

विंड चाइम लगाएं

आपको घर की खुशियां दोगुनी करने के लिए मुख्य द्वार पर विंड चाइम लगाना चाहिए। इससे घर में पॉजिटिविटी भी बढ़ती है। सुख समृद्धि बनी रहती है।

हल्के रंगों के पर्दे लगाएं

घर की खुशियों को दोगुना करने का मूलमंत्र है कि अपने घर की दीवारों या फिर पर्दों के लिए हल्के रंगों का चयन करें। इससे देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।

बांस का पौधा रखें

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, पौधे भी घर की खुशियों में अहम योगदान देते हैं। ऐसे में आपको घर में बांस का पौधा रखना चाहिए। इससे आपकी तरक्की भी होगी।

मनी प्लांट भी है जरूरी

बांस का पौधा रखने के अलावा मनी प्लांट भी रख सकते हैं। इससे आपके घर में धन का आगमन हो सकता है। परिवार के सदस्यों की आय भी बढ़ सकती है।

बंद घड़ी का इस्तेमाल न करें

घर की खुशियों में किसी में किसी प्रकार की रुकावट न आए, तो इसके लिए कभी भी खराब या बंद पड़ी घड़ी का इस्तेमाल न करें।

पॉजिटिव सोच रखें

खुश रहने के लिए सबसे जरूरी है कि अपनी सोच पॉजिटिव रखा जाए। पॉजिटिव सोच होने से व्यक्ति खराब से खराब स्थिति में भी अच्छा सोच सकता है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com