तिजोरी में पीपल का पत्ता रखने से क्या होता है?


By Ashish Mishra26, May 2025 06:00 AMjagran.com

धन की कमी

अक्सर लोग धन की कमी का सामना करते रहते हैं। इससे बचने के लिए कई उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं कि तिजोरी में पीपल का पत्ता रखने से क्या होता है?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।

तिजोरी में पीपल का पत्ता रखने के फायदे

वास्तु के अनुसार, तिजोरी में पीपल का पत्ता रखना शुभ होता है। इसे रखने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और तरक्की के योग बनते हैं।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को तिजोरी में पीपल का पत्ता रखना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और रुके हुए धन भी वापस मिलते हैं।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होने पर तिजोरी में पीपल का पत्ता रखना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और बरकत भी होती है।

मां लक्ष्मी का आगमन

पीपल के पेड़ में देवी-देवताओं का वास रहता है। इस पेड़ के पत्ते को तिजोरी में रखने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं।

कर्ज से छुटकारा

तिजोरी में पीपल का पत्ता रखने से कर्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसे रखने से व्यापार में आने वाली बाधाएं भी दूर होने लगती हैं।

पीपल के कितने पत्ते रखें?

वास्तु के अनुसार, तिजोरी में 1 पीपल का पत्ता रखना शुभ होता है। इससे आर्थिक परेशानियां दूर होने लगती हैं और तिजोरी में हमेशा धन रहता है।

पढ़ते रहें

तिजोरी में रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ