कई बार अचानक से सीने में जलन होने लगती है या फिर पेट में ऐंठन। इस समस्या को एसिड रिफ्लक्स के नाम से जानते हैं।
अगर एसिड रिफ्लक्स की समस्या बार-बार हो रही है, तो इसकी वजह से कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
पेट में कई एसिड बनते हैं, जब ये एसिड पेट से निकलकर खाने की नली में चले जाते हैं तो सीने में जलन, खट्टी डकार, मितली, सिरदर्द की शिकायत होती है।
ऐसे में कुछ उपायों के बारे में बताएंगे, जिनसे एसिड रिफ्लक्स की समस्या में राहत मिलती है। ये उपाय एसिड रिफ्लक्स की समस्या में बहुत कारगर होंगे।
इस समस्या से बचाव के लिए ज्यादा तला-भुना और तीखा खाने से बचें। यह भी ध्यान दें कि क्या खाने से यह समस्या होती है।
कई बार लोग खाना खाने के बाद तुरंत लेट जाते हैं, इस वजह से भी एसिड रिफ्लक्स की समस्या होती है। ऐसे में इससे बचाव के लिए खाने के बाद थोड़ी देर अवश्य टहलें।
एसिड रिफ्लक्स का एक कारण स्ट्रेस भी है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा स्ट्रेस न लें। स्ट्रेस से राहत के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें।
एसिड रिफ्लक्स से राहत के लिए रोजाना एक्सरसाइज करें। इसके अलावा स्मोकिंग और शराब से दूरी बनाएं। इसके अलावा सोते समय सिर के नीचे तकिया रखें।
एसिड रिफ्लक्स से राहत के लिए इन उपायों को करना चाहिए। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com