अक्सर लोग जोड़ों में दर्द की समस्या का सामना करते रहते हैं। इससे बचने के लिए कई बातों का पालन करना चाहिए। आइए जानते हैं कि कौन से नुस्खे अपनाने से जोड़ों के दर्द से आराम मिलता है?
जोड़ों में दर्द होने पर चलने-फिरने में परेशानी होती है। यह समस्या बुजुर्गों और नौजवानों में भी देखने को मिलती है। इससे हड्डियां भी कमजोर होने लगती हैं।
कई नुस्खे ऐसे होते हैं, जिसे अपनाने से जोड़ों के दर्द से राहत मिलता है। इसके साथ ही, हड्डियां भी मजबूत होने लगती हैं।
शरीर को हेल्दी रखने के लिए एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता है। इसे करने से जोड़ों के आसपास की मांसपेशियां मजबूत और दर्द से छुटकारा मिलने लगता है।
शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर जोड़ों में दर्द होने लगता है। इसके लिए रोजाना सुबह हल्की धूप में रहना चाहिए। ऐसा करने से जोड़ों के दर्द से आराम मिलता है।
वजन बढ़ने पर जोड़ों में दर्द की समस्या होने लगती है। इससे राहत के लिए वजन को कंट्रोल करना चाहिए। इसके लिए एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट का सहारा लेना चाहिए।
शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने पर सूजन भी बढ़ने लगती है, जिससे जोड़ों में दर्द होने का खतरा रहता है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करके जोड़ों के दर्द से बचा जा सकता है।
स्मोकिंग करने से शरीर में इंफेक्शन का खतरा ज्यादा रहता है, जिससे इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है और जोड़ों में दर्द बढ़ने लगता है। आर्थराइटिस से राहत के लिए स्मोकिंग करने से बचना चाहिए।
शरीर को हेल्दी रखने की टिप्स को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ