आखिर पहले लड़के ही क्यों करते हैं प्रपोज? जानें


By Farhan Khan02, Nov 2024 02:47 PMjagran.com

लड़के ही करते हैं प्रपोज  

आपने अक्सर देखा होगा कि प्यार में पड़ने के बावजूद लड़कियां प्रपोज नहीं करती। अक्सर लड़के ही प्रपोज करते हैं।

लड़कियां करने लगी हैं प्रपोज

इस मोर्डन जमाने में भी प्यार का इजहार पहले करने से अधिकतर लड़कियां बचती हैं। हालांकि, अब लड़कियां भी प्रपोज करने लगी हैं।

लड़के ही क्यों करते हैं प्रपोज?

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर पहले लड़के ही क्यों करते हैं प्रपोज? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

डेट के लिए पूछा जाना होता है पसंद

कई स्टडी में पाया गया है कि लड़कों की तुलना में लड़कियों को डेट के लिए पूछा जाना काफी पसंद आता है।

हमेशा फील कराया जाए स्पेशल  

इसी वजह से लड़कियां किसी लड़के को पहले प्रपोज नहीं करती हैं क्योंकि लड़कियां चाहती हैं कि उन्हें हमेशा स्पेशल फील कराया जाए।

खुद के लिए चाहती हैं प्रायोरिटी

वे फील करती हैं कि उनके चाहने वाले काफी हैं लेकिन लड़कियां खुद के लिए प्रायोरिटी चाहती हैं। इसलिए वे पहले प्यार का इजहार करने से बचती हैं।

बोल्ड का टैग

ऐसी लड़कियां जो पसंद के लड़के को पहले प्रपोज करती हैं, उन्हें बोल्ड का टैग दे दिया जाता है।

हिंट देकर प्यार का इजहार

कोई भी लड़की इस तरह की सोच खुद के लिए बर्दाश्त नहीं कर सकती है। इसलिए वे हमेशा हिंट देकर प्यार का इजहार करवाना चाहती हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com