इम्यूनिटी को कमजोर करती हैं ये आदतें, बीमारियां करती हैं हमला


By Farhan Khan02, Nov 2024 12:28 PMjagran.com

इम्यूनिटी मजबूत होना

हेल्दी रहने के लिए इम्यूनिटी मजबूत होना बेहद आवश्यक है क्योंकि इम्यूनिटी वीक होने से अक्सर हम बीमार हो जाते हैं।

इम्यूनिटी कमजोर करती हैं ये आदतें

आज हम आपको कुछ ऐसी खराब आदतों के बारे में बताएंगे, जो हमारी इम्यूनिटी को कमजोर बनाने का काम करती है।  

प्रोसेस्ड फूड का सेवन

अगर आप ज्यादा जंक फूड, चीनी और प्रोसेस्ड फूड का सेवन करते हैं, तो ऐसे में आपकी इम्यूनिटी वीक हो सकती है।

बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर

इसके अलावा आपका कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है। बेहतर होगा कि आप इन फूड्स से दूर ही रहें।  

पर्याप्त नींद न लेना

नींद की कमी से न केवल मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है, बल्कि यह इम्यूनिटी को भी कमजोर करता है।

व्यायाम न करना  

अगर आप रोजाना थोड़ा बहुत भी व्यायाम नहीं करते हैं, तो ऐसे में न सिर्फ आपका वजन बढ़ेगी बल्कि इम्यूनिटी भी वीक होगी।

धूम्रपान और अत्यधिक शराब का सेवन

धूम्रपान और अत्यधिक शराब का सेवन इम्यूनिटी को गंभीर नुकसान पहुंचाता है। आपको इनसे दूर ही रहना चाहिए।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com