मोटापे के साथ-साथ दुबलेपन की समस्या से जूझ रहे हैं। इस समस्या से राहत के लिए अधिकतर लोग दूध और खजूर का सेवन करते हैं। ये रामबाण भी माने जाते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि दूध और खजूर खाने का बेस्ट टाइम बताएंगे, ताकि दुबले शरीर पर मास जल्दी चढ़ सकें। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
आपको रात को दूध के साथ खजूर खाना चाहिए। यही सबसे बेस्ट टाइम माना जाता है। रात में दूध के साथ खजूर खाने से आपको ये अन्य फायदे मिल सकते हैं।
दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-बी2, विटामिन-बी12, फास्फोरस, आयोडीन और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने का काम करते हैं।
खजूर में फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम, विटामिन-बी6, और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व शामिल होते हैं। ये खाने में काफी टेस्टी होते हैं।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि जो लोग दूध और खजूर एक साथ खाते हैं। इससे उनकी हड्डियां मजबूत हो सकती है क्योंकि इसमें कैल्शियम होता है।
गर्मियों में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। ऐसे में इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए विटामिन-सी से भरपूर दूध में मिक्स खजूर का सेवन किया जा सकता है।
दूध और खजूर खाने के लिए रात का टाइम बेस्ट माना जाता है। लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com