लीची में पानी की पर्याप्त मात्रा होती है जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है। यह शरीर की क्रियाशीलता को बनाए रखती है।
लीची में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने और शरीर को हानिकारक रोगों से बचाने में मदद करती है।
लीची में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है।
लीची खाने का सही समय सुबह नाश्ते के टाइम या दिन में खाने के बाद होता है। लीची को खाली पेट नहीं खाना चाहिए।
लीची को पर्याप्त संख्या में खाना चाहिए। एक दिन में 10 से 12 लीची खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
डायबिटीज मरीज को कम से कम लीची खाना चाहिए, क्योंकि इसके सेवन से ब्लेड प्रेशर लेवल कम हो जाता है।
लीची में कैलोरी और वसा कम होता है, जो वेट लॅास में सहायता करता है। इससे मोटापा भी कम होता है।
लीची कई प्रकार की बीमारियों को कम करती है। लीची का इस्तेमाल अस्थमा के बचाव में किया जाता है।
स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com