इन नेचुरल चीजों के सेवन से हेल्थ रहेगी दुरुस्त


By Amrendra Kumar Yadav14, Aug 2023 01:20 PMjagran.com

स्वस्थ

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी डाइट बहुत जरूरी है, क्योंकि अनहेल्दी खाने से हम बीमार हो सकते हैं।

बीमारियों से दूरी

स्वस्थ दिनचर्या का पालन करके हम खुद को कई बीमारियों से बचा सकते हैं। हेल्दी डाइट से खुद को मोटापा, ब्लड शुगर, टाइप-2 डायबिटीज आदि से बचा सकते हैं।

आंवला

आंवले में विटामिन-सी, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम होता है, जो हमारे शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करता है। त्वचा संबंधी बीमारियों से दूर रखता है।

रागी

इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम व मिनरल्स होते हैं। यह शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और पाचन को दुरुस्त करता है।

काली किशमिश

इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होती है। यह शरीर को पोषण देती है और हड्डियों को मजबूत करती है।

तिल

तिल के बीजों में आयरन, जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम आदि पाए जाते हैं। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है व बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है।

अनार

अनार में कैल्शियम, प्रोटीन, पोटैशियम, विटामिन मौजूद होते हैं। यह शरीर को ऊर्जा देता है और हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार करता है।

काली मिर्च

इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह सर्दी-जुकाम से दूर रखते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहें jagran.com