घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए व्यक्ति विभिन्न तरह के वास्तु नियमों का पालन करता है। ऐसे ही वास्तु में बताया गया है कि घर में मनी प्लांट लगाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है।
मनी प्लांट का पौधा जितना ज्यादा हरा भरा होगा, उतना ही शुभ होगा। हरा पौधा व्यक्ति की खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। इसलिए मनी प्लांट को लगाने के लिए सही दिशा का होना बेहद जरूरी है।
ऐसे में आइए जानते हैं कि मनी प्लांट में ऐसी कौन सी चीजें बांधने से इसकी शुभता कई गुना बढ़ जाती है और आपके जीवन में सदैव धन बरसता है। परिवार के सदस्यों की आर्थिक उन्नति होने लगती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट में लाल रंग का धागा बांधना शुभ होता है। इसलिए मनी प्लांट में शुक्रवार के दिन किसी जगह लाल रंग का कलावा या फिर धागा ढीला बांध दें।
ऐसा करने से घर में रहने वाले सदस्यों की दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की होगी। इसके साथ ही धन की आवक बढ़ जाएगी। मनी प्लांट जितनी ही तेजी से बढ़ेगा उतना ही आपको तेजी से तरक्की और धन लाभ मिलेगा।
वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट को दक्षिण- पूर्व दिशा की ओर लगाना चाहिए क्योंकि इस दिशा में भगवान गणेश वास करते हैं। इससे घर के हर सदस्य का भाग्य चमक जाएगा। इसके साथ ही दिशा के स्वामी शुक्र ग्रह है।
मनी प्लांट को कभी भी ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इस दिशा के कारक बृहस्पति ग्रह है। शुक्र और बृहस्पति, दोनों एक-दूसरे के शत्रु हैं। ऐसे में व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट में पानी डालते समय उसमें थोड़ा सा दूध जरूर मिला लें। इससे पौधा तेजी से बढ़ने के साथ अधिक हरा भरा रहेगा। ऐसे में व्यक्ति को अधिक सफलता और तरक्की मिलेगी।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com