शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है, इस दिन माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाती है।
माता लक्ष्मी की कृपा जिस पर भी होती है, उसे धन की कमी नहीं होती है। शुक्रवार के दिन भक्तगण माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए व्रत आदि का पालन करते हैं।
5 जनवरी को साल का पहला शुक्रवार पड़ रहा है, इस दिन कुछ खास उपाय करने से साल भर धन की कमी नहीं होगी। ऐसे कुछ उपायों की बात करेंगे।
शुक्रवार के दिन घर पर गुलाबी फूल पर विराजमान माता लक्ष्मी की तस्वीर लाएं और फिर विधि-विधान से पूजा करें, ऐसा करने से साधक को धन की कमी नहीं होगी।
रोजाना इस तस्वीर की पूजा करने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और धन की कमी नहीं होगी।
माता लक्ष्मी की पूजा करते समय गुलाबी फूल अर्पित करने चाहिए, क्योंकि माता लक्ष्मी को गुलाबी फूल बहुत प्रिय होते हैं।
इसके साथ ही पूजा के समय कमल का पुष्प भी अर्पित कर सकते हैं, ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा के बाद सफेद चीजों का दान करें, इस दिन दूध,दही, आटा, कपूर और सफेद कपड़ों का दान करना शुभ माना जाता है, इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM