हर साल सावन महीने की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस साल रक्षा बंधन का पर्व 19 अगस्त को मनाया जाएगा।
इस साल रक्षाबंधन पर कुछ शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषशास्त्रियों के मुताबिक, इस दिन राशि के अनुसार राखी के रंगों का चुनाव कर बांधनी चाहिए।
रक्षाबंधन पर मेष राशि के लोगों को लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए। वहीं, वृषभ राशि के लोगों को सफेद रंग की राखी बांधे।
मिथुन राशि के लोगों के लिए हरे रंग की राखी बहुत शुभ है। इसके अलावा कर्क राशि के लोगों को सफेद रंग की राखी बांधनी चाहिए।
सिंह राशि के लोगों को लाल या पीली राखी बांधे और कन्या राशि के लोगों के लिए हरे रंग की राखी बहुत शुभ है।
सफेद रंग तुला राशि के लिए बहुत शुभ है। इसलिए इन्हें सफेद रंग की राखी बांधे। वहीं, वृश्चिक राशि के लोगों को लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए।
धनु राशि के लोगों को पीले रंग की राखी बांधे और मकर राशि के लोगों को नीले रंग की राखी बांधनी चाहिए।
कुंभ राशि के लोगों के लिए आसमानी रंग की राखी बहुत शुभ है और मीन राशि के लोगों के लिए पीले रंग की राखी शुभ है।
रक्षाबंधन पर बहनों को भाइयों की राशि अनुसार राखी बांधनी चाहिए। इससे सुख-समृद्धि आती है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com